फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता होने से पहले बलविंदर ने मोबाइल पर दोस्त से की थी एक घंटे तक बात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-40 से दिल्ली जाने के लिए आई-10 कार से निकले फाइनेंसर के परिवार का छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि बलविंदर दूसरी नौकरी की तलाश में था। लापता होने से पहले बलविंदर ने सरहिंद निवासी अपने दोस्त से आखिरी बार मोबाइल पर एक घंटे कुछ मिनट तक बात की थी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद मोबाइल की आखिरी लोकेशन अमृतसर के बस स्टैंड स्थित कैपिटल होटल के पास की मिली थी।
विज्ञापन

परिवार के पास मौजूद तीनों मोबाइल फोन की लोकेशन अमृतसर में मिलने के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस कैपिटल होटल पहुंची। होटल में पूछताछ करने पर पता लगा कि बलविंदर, मनिंदर कौर और रीत नाम से कोई भी कमरा नहीं बुक है। इसके बाद पुलिस ने कैपिटल होटल के आसपास करीब 8 से 10 होटलों में तीनों की तलाश शुरू की। साथ ही बस अड्डे और आसपास के क्षेत्र में तीनों की फोटो दिखाकर लोगों से पहचान करवाने की कोशिश की लेकिन पुलिस को इनका कोई सुराग नहीं मिला। घंटों मशक्कत के बाद भी इन परिवार का कुछ नहीं पता चला। इसके बाद पुलिस को लौटना पड़ा।
पुलिस अब बलविंदर के बैंक खाते पर भी नजर बनाए हुए हैं। दूसरी तरफ, लापता परिवार के परिजनों को चिंता सताए जा रही है। उनका कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। बलविंदर उसकी पत्नी मनिंदर और उनकी 5 साल की बेटी रीत हंसी-खुशी घर से निकले थे, लेकिन न जाने उनके साथ ऐसा क्या हो गया कि वह अचानक से लापता हो गए।
विज्ञापन

टोल प्लाजा से नहीं गुजरी आई-10 कार
परिवार के लापता होने के बाद सेक्टर 39 थाना पुलिस ने टीम गठित की है। परिवार ने घर से निकलते समय कहा था कि वह दिल्ली स्थित अपने घर जा रहे हैं, लेकिन उसके उलट उनकी लोकेशन अमृतसर आई। ऐसे में पुलिस चंडीगढ़ से अमृतसर हाईवे पर आने वाले सभी टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे और वहां पर पंजीकृत होने वाले नंबर का रिकॉर्ड खंगाला, लेकिन आई 10 कार वहां से गुजरी ही नहीं थी। ऐसे में सवाल है कि परिवार के मोबाइल की आखिरी लोकेशन अमृतसर आई है, तो बड़ा सवाल है कि उनकी कार किसी भी टोल प्लाजा से क्यों नहीं गुजरी।
3 जून से लापता है परिवार
दिल्ली के बसंत विहार में बलविंदर सिंह पत्नी मनिंदर कौर और पांच वर्षीय बेटी रीत के साथ रहते हैं। 24 मई को वह परिवार अपनी सफेद रंग की आई 10 कार में कालका निवासी अपने बड़े भाई के घर पहुंचे। वहां पर बलविंदर अपनी माता को छोड़कर पत्नी और बेटी के साथ देर शाम चंडीगढ़ के सेक्टर 40 स्थित ससुराल पहुंचे। 3 जून की सुबह करीब 8 बजे बलविंदर उनकी पत्नी मनिंदर और बेटी रीत तीनों ही आई-10 कार से दिल्ली के लिए रवाना हो गए, लेकिन अब तक तीनों दिल्ली स्थित अपने घर नहीं पहुंच सके। परिवार के अन्य सदस्यों ने उनसे संपर्क करना चाहा तो नंबर स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें