फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दशहरे से पहले रावण के पुतले में शरारती तत्वों ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-30 के आरबीआई कॉलोनी के साथ लगते ग्राउंड में खड़े रावण के पुतले को बुधवार देर रात शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। यहां अश्विनी बाल ड्रामाटिक क्लब की ओर से वीरवार को दशहरा का आयोजन होना था। क्लब ने मंगलवार को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले खड़े किए थे।
विज्ञापन

क्लब के महासचिव आदित्य शर्मा ने बताया कि जब पास के रामलीला मंच पर सीन चल रहे थे, तभी रात करीब 11:15 बजे सूचना मिली कि पुतले में आग लगा दी गई है। मौके पर पहुंचने तक पुतला पूरी तरह जल चुका था। आदित्य शर्मा ने कहा कि पुतले और टेंट पर करीब चार लाख रुपये खर्च हुए थे। पुलिस को सुरक्षा के लिए पहले ही सूचित किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पूरा दशहरा आयोजन प्रभावित हो गया।

मौके पर पहुंचे डिप्टी मेयर
एरिया पार्षद और डिप्टी मेयर तरुणा मेहता भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि पुलिस को पहले सूचित किया गया था और अब कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक हेलमेट पहनकर आए थे। उन्होंने पुतले में आग लगाई और तुरंत वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस शरारती तत्वों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें