फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आईटीआई में दाखिले से पहले लगातार विद्यार्थी सीटों की कर रहे पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले की दूसरी मेरिट लिस्ट निकलने से पहले वीरवार को जिले की चारों आईटीआई में 50 से अधिक छात्र ट्रेड चेंज करने की इंक्वायरी करने पहुंचे। छात्रों की ओर से सभी कोर्स की जानकारी जुटाई गई। मनचाही स्ट्रीम के लिए विद्यार्थियोंं ने ट्रेड चेंज करने की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

आईटीआई सेक्टर -14 में के प्रिंसिपल मनोज सैनी ने बताया कि खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार जियो इंफॉर्मेटिक्स की 24 सीटेंं हैं। अभी तक इसमेंं केवल पांच ही आए हैं। उन्होंने बताया कि इस कोर्स में लोगों को भविष्य की बेहतरीन संभावनाएं हैं। इसलिए लोगों को इसमें भाग लेना चाहिए। इसके अलावा फूड प्रोसेसिंग, पेंटर जनरल, प्लंबर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट सहित अन्य कोर्स के लिए पंचकूला, कालका, बिटना और रायपुररानी की आईटीआई में दाखिला मिल सकेगा। इसके लिए विद्यार्थी अप्लाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आईटीआई में हेल्प डेस्क लगाया गया है। विद्यार्थी फार्म सहित डॉक्यूमेंट और ट्रेड की जानकारी 19 जुलाई तक ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें