फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विद्यार्थियों की मांग पर पीजी कोर्सेज में आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 जुलाई थी। विद्यार्थियों ने वीरवार को इसे आगे बढ़ाने की मांग उठाई थी। विद्यार्थियों का कहना था कि पीयू की ओर से अभी तक अंडर ग्रेजुएट कोर्सों का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इसलिए विद्यार्थी एडमिशन फॉर्म में ग्रेजुएशन की मार्कशीट अपलोड नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

इसलिए विद्यार्थियों ने मांग उठाई थी पीजी कोर्सेज की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अंडर ग्रेजुएट कोर्सों का रिजल्ट जल्द जारी किया जाए। तब तक दूसरी यूनिवर्सिटीज की ओर से भी रिजल्ट जारी हो जाएंगे, ताकि वह अप्लाई कर सकें। सथ स्टूडेंट यूनियन ने डीयूआई को इस मुद्दे को लेकर मांगपत्र भी सौंपा।



पीयू प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय ने उन उम्मीदवारों के लिए संशोधित प्रवेश कार्यक्रम को मंजूरी दी है जिनके ग्रेजुएशन रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित किए गए है ताकि विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। उम्मीदवार विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई, 2025 थी। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें