फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी की कांफ्रेंस में मधुमक्खियों का हमला, 8 घायल

Fri, 11 Mar 2016 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मधुमक्खियों का हमला - फोटो : file photo
विज्ञापन
मनीमाजरा थाने में वीरवार दोपहर एसएसपी की प्रेस कांफ्रेंस से चंद मिनट पहले मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। हादसे में डीएसपी समेत तीन पुलिस कर्मी और पांच पत्रकार घायल हो गए है। दरअसल, वीरवार दोपहर 2 बजे एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने थाने में कांफ्रेंस रखी थी।
विज्ञापन


इस दौरान थाना परिसर में बाहर पत्रकार और पुलिस कर्मी मौजूद थे। एसएसपी गिल भी 2:24 बजे थाने पहुंचे और अंदर एसएचओ रूम में बैठे थे। लेकिन एसएसपी कांफ्रेंस शुरू करें इससे पहले ही थाना परिसर स्थित एक पेड़ में लगे मधुमक्खी के छत्ते में बाहर कहीं से आकर धुआं लगा और वे भड़क उठीं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों पर धावा बोल दिया। पत्रकार व पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई।

जिसको जहां जगह मिली, वहीं छिप गया। किसी ने गाड़ी में तो किसी ने थाने के भीतर तो किसी ने बाहर भागकर जान बचाई। इस दौरान मधुमक्खियों के काटने से डीएसपी दीपक यादव, महिला एएसआई प्रगति समेत तीन पुलिस कर्मी और पांच पत्रकार उनके काटने से घायल हो गए।
विज्ञापन


किसी तरह से मधुमक्खियां शांत हुईं।  गंभीर रूप से घायल एएसआई प्रगति को मनीमाजरा अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। वहीं, मधुमक्खियों के हमले के बाद एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कांफ्रेंस थाने के अंदर थाना प्रभारी के रूम में बुला लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें