रियो ओलंपिक में पदक जीत चुकी साक्षी पर पैसों की बारिश हो रही है, वहीं एक बेटी के पास वर्ल्ड चैंपियनशिप में जाने के लिए टिकट के पैसे तक नहीं हैं। हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के गोयला कलां निवासी गुलाब की बेटी कुसुम नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर 15 गोल्ड मेडल जीत चुकी है और अगले महीने कोरिया में होने वाली चैम्पियनशिप की तैयारी में मेहनत कर रही है।
प्रतियोगिता में कुसुम हरियाणा से एकमात्र खिलाड़ी है और वह 60 किग्रा भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।अपनी बेटी कुसुम को इंटरनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोरिया भेजने के लिए उसके पिता गुलाब पैसों का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं।