पत्नी की मौत के बाद हिमाचल के मंडी निवासी संतोष कुमार क्लेम के रूप में एलआईसी के दो लाख रुपये का इंतजार करता रहा।
काफी महीने तक रुपये नहीं मिले तो उन्होंने बीमा कंपनी के दफ्तर संपर्क किया। उसे पता चला कि मृतका के पति ने दो लाख कैश करवा लिए है।
इससे संतोष कुमार के होश उड़ गए। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने संतोष कुमार की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
हिमाचल स्थित मंडी के गांव भगवानपुरा के संतोष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने पत्नी कविता की दो लाख रुपये की एलआईसी में पालिसी करवा रखी थी।
2011 में पत्नी की मौत हो गई और उन्होंने बीमा राशी दो लाख रुपये लेने के लिए आवेदन किया। काफी दिन तक जब अकाउंट में रुपये नहीं आए तो संतोष कुमार ने सेक्टर 17 आफिस में आकर पूछताछ की।
पूछताछ में पता चला कि किसी ने संतोष कुमार बनकर उनकी पत्नी के दो लाख रुपये निकलवा लिए हैं। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है कि किस ने दो लाख रुपये एलआईसी से निकलवाएं हैं।