फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति से झूम उठा अटारी बॉर्डर, रिट्रीट सेरेमनी की कदमताल ने भरा जोश

Fri, 26 Jan 2024 12:11 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अटारी-वाघा सीमा देशभक्ति के नारों से गूंज उठी। बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में बीएसएफ जवानों की कदमताल ने लोगों में जोश भर दिया। वहीं लोगों ने भी खूब नारेबाजी की और जवानों का हौसला बढ़ाया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरा सीमावर्ती इलाका गूंज उठा।
विज्ञापन
बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम अटारी सीमा पर हुई बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बीएसएफ जवानों में हाई जोश दिखा। हजारों की संख्या में पहुंचे सैलानियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारों के साथ बीएसएफ के जांबाजों का हौसला बढ़ाया। गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में अटारी सीमा पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह के दौरान बॉर्डर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला। अटारी बॉर्डर पर जवानों का शौर्य देख लोगों का का उत्साह भी बढ़ गया। सैलानियों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार की सुबह ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर सेक्टर हेडक्वार्टर खासा के डीआईजी संजय गौड़ तिरंगा फहराएंगे। इस अवसर पर जवानों को बधाई देंगे और मिठाई बांटेंगे। वहीं अटारी बॉर्डर पर 26 जनवरी को स्पेशल डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन होने वाली रिट्रीट सेरेमनी खास रहने वाली है, क्योंकि स्कूलों के बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

डीजी नितिन अग्रवाल होंगे विशेष मेहमान

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के डायरेक्टर जनरल नितिन अग्रवाल गणतंत्रता दिवस के मौके पर अटारी बॉर्डर पर विशेष मेहमान होंगे। बल के पूर्व डीजी की तरह वे जहां रिट्रीट सेरेमनी देखेंगे, वहीं, मीडिया को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें