फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा : गुरु रविदास भवन में बैठक में की मारपीट, दो भाइयों समेत अन्य पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20 स्थित गुरु रविदास भवन में उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब चुनावी बैठक के दौरान मतदाता सूची में अन्य लोगों का नाम डाला गया। दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ और मारपीट की गई। ऐसे में पुलिस बुलानी पड़ी। शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने पंचकूला सेक्टर-17 निवासी दो भाइयों सुनील और रमेश पुनिया समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं और गुरु रविदास सभा के सदस्य हैं। बीते 10 अप्रैल को सेक्टर-20 स्थित गुरु रविदास भवन में चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। आरोप है कि चुनाव की मतदाता सूची में बाहरी लोगों का नाम शामिल किया गया था। इनमें कुछ लोग सभा के सदस्य ही नहीं थे। विरोध करने पर रमेश, सुनील समेत अन्य ने उनके साथ बहस शुरू कर दी। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें