फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअंत सिंह के हत्यारों को छोड़ने के निर्देश

Tue, 18 Feb 2014 03:39 PM IST
सुमेश ठाकुर/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी दो कैदियों के रिहाई के मामले में केंद्र सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


कोर्ट ने जारी आदेश के तहत कहा कि इनकी रिहाई प्रीमेच्योर रिलीज पॉलिसी के तहत की जाए।

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और यूटी प्रशासन को जारी निर्देश में कहा कि छह हफ्ते के भीतर इस मामले का निपटारा किया जाए।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी समशेर सिंह और गुरमिंदर सिंह इस मामले में अपनी सजा पूरी कर चुके हैं।

बावजूद इसके दोनों ही अब तक दोषी बुड़ैल जेल में बंद हैं। दोनों कैदियों ने हाईकोर्ट से आग्रह किया था कि प्रीमेच्योर रिलीज पॉलिसी के तहत उनकी रिहाई के निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें