फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सेक्टरों को जोड़ने के लिए बनें अंडरपास: सांसद खेर

Thu, 23 Feb 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांसद किरण खेर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सांसद किरण खेर ने सेक्टर-11-15 के अंडरपास की तर्ज पर शहर के सभी दो सेक्टरों को आपस में जोड़ने की इच्छा जाहिर की है। एडवाइजर परिमल राय को लिखी चिट्ठी में सांसद ने कहा कि लोगों की अंडरपास बनाने की मांग बिल्कुल सही है। प्रमुखता के आधार पर इस मुद्दे को देखकर और लोगों की मांग को देखते हुए इसकी फिजीबिलिटी रिपोर्ट को परखा जाना चाहिए। दिन-प्रतिदिन सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


इस कारण सभी राउंड अबाउट्स पर ट्रैफिक की भी समस्याएं बढ़ रही हैं। खासकर पीक आवर्स में यह दिक्कत ज्यादा हो जाती है। दुर्घटनाएं बढ़ने पर चंडीगढ़ प्रशासन ने कुछ साल पहले सभी सड़कों पर इंटरकनेक्टिंग जंक्शन को बंद करने का फैसला लिया था। इस कारण अब सड़कों पर एक साइड से दूसरी साइड जाने का रास्ता ही नहीं बचा है और लोगों को राउंड अबाउट से होकर ही दूसरी ओर जाना पड़ता है। ऐसे में लोग लगातार यह मांग करते हैं कि सड़कों के बीच में इंटरकनेक्टिंग जंक्शन बनाए जाएं। इस मांग को इंटरकनेक्टिंग जंक्शन की बजाए अंडरपास के रूप में पूरा किया जाना चाहिए। यह फैसला राउंडअबाउट पर ट्रैफिक के फ्लो को बेहतर करेगा। खेर ने कहा कि इससे लोगों को तो राहत मिलेगी ही साथ में ट्रैफिक पुलिस को भी फायदा होगा।

टाल दिया गया था अंडरपास का फैसला
इससे पहले भी शहर में 9 अंडरपास बनाने का फैसला लिया गया था। इसकी ड्राइंग से लेकर दूसरी चीजें भी तैयार हो गई थीं, लेकिन बाद में बजट जैसे कई कारणों की वजह से इन्हें बनाया नहीं जा सका। अंडरपास में बरसात की वजह से पानी भरने की समस्या भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें