फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी ऑपरेटिड वाहनों को टैक्स से छूट,  मंजूरी के बाद नोटिफिकेशन जारी

Wed, 25 Jan 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ ओपन हैंड - फोटो : file photo
विज्ञापन
प्रशासन ने बैटरी से चलने वाले सभी वाहनों को रोड टैक्स में छूट दे दी है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की मंजूरी मिलने के बाद इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन


अभी तक इन वाहनों पर 6 से 8 प्रतिशत तक रोड टैक्स देना पड़ता था। वहीं इन वाहनों पर वैट की पहले ही छूट दी जा चुकी है। इन पर वैट भी 6 प्रतिशत तक लगता था। 

इतनी छूट मिलने के बाद अब कोई भी नॉन मोटर्राज्ड वाहन खरीदना आसान हो जाएगा। वाहन की 12 से 14 प्रतिशत तक कम कीमत चुकानी होगी। अभी तक 20 लाख तक कोई भी दो या चार पहिया बैटरी ऑपरेटिड वाहन खरीदने पर 6 प्रतिशत रोड टैक्स अदा करना पड़ता था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ई-रिक्शा, कार खरीदना होगा आसान

ई-रिक्शा - फोटो : Demo Pic
जबकि इससे ऊपर की कीमत के वाहन पर 8 प्रतिशत रोड टैक्स चुकाना होता था। अब 10 लाख का कोई भी वाहन खरीदने पर सीधे-सीधे 60 हजार रुपये का फायदा होगा। वहीं वैट के भी 60 हजार रुपये नहीं चुकाने होंगे।

ई-रिक्शा, कार खरीदना होगा आसान
शहर में पहले से ही 100 से अधिक ई-रिक्शा और करीब 10 इलेक्ट्रिक कार चल रही हैं। एक इलेक्ट्रिक कार तो खुद पर्यावरण विभाग ने ही खरीद रखी है। इन वाहनों की संख्या और बढ़ सके, इसके लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। ऐसे वाहनों को खरीदने के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जा रही है, जिससे इन्हें खरीदना अब पहले जितना मुश्किल नहीं रहा।

पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए उठाया कदम
नॉन मोटर्राज्ड सभी वाहनों को रोड टैक्स से छूट दे दी गई है। इन पर वैट पहले से ही नहीं लिया जा रहा है। अब इन्हें खरीदना और आसान होगा। यह कदम पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए उठाया गया है।
अमित तलवार, डायरेक्टर, ट्रांसपोर्ट, चंडीगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें