फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इंदिरा कॉलोनी में पीसीआर पर बरसाए डंडे, शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी में खेड़ा मंदिर के पास सोमवार शाम करीब सवा सात बजे खड़ी पुलिस पीसीआर पर दो युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पीसीआर के कई शीशे टूट गए। घटना के समय वाहन में महिला कांस्टेबल प्रियंका और चालक कांस्टेबल राजेश मौजूद थे। दोनों पुलिसकर्मी हमले में बाल-बाल बच गए। आईटी पार्क थाना प्रभारी मिनी भारद्वाज ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल प्रियंका पीसीआर में बैठकर लॉग बुक भर रही थीं जबकि कांस्टेबल राजेश चालक की सीट पर मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक हाथों में डंडे लेकर पीसीआर के पास पहुंचे। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उन्होंने वाहन पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। एक युवक ने महिला कांस्टेबल की तरफ के शीशे पर लगातार कई वार किए। शीशा टूटकर नीचे नहीं गिरा वरना महिला कांस्टेबल के सिर पर डंडा लगने की आशंका थी।
हमले में चालक की तरफ का शीशा पूरी तरह टूटकर बिखर गया। पीसीआर के पीछे और सामने का शीशा भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए हमले से दोनों पुलिसकर्मी सहम गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि शीशे तोड़ने के बाद भी दोनों युवक कुछ देर तक डंडे लेकर पीसीआर के आसपास घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें