फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : डिस्क पार्टी में शामिल होने आया बठिंडा युवा कांग्रेस का प्रधान पिस्टल संग गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2020 02:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

सेंट्रल डिवीजन थाना पुलिस ने बठिंडा युवा कांग्रेस के प्रधान को पिस्टल और सात कारतूस के अलावा अलग-अलग मामलों में चार अन्य युवकों को तमंचा, रिवाल्वर व 17 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवा कांग्रेस के प्रधान की पहचान बठिंडा के गणेशा बस्ती निवासी लखविंदर सिंह (31), जबकि अन्य की बठिंडा के रामपुराफूल निवासी अमृतपाल सिंह (45), मानसा निवासी हरप्रीत सिंह (29) और कुलदीप सिंह (32) व जीरकपुर निवासी वरुण गर्ग (33) के रूप में हुई है। इस मामले में सेक्टर-17 और 3 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


शनिवार रात सेक्टर-17 थाना पुलिस ने टीडीआई मॉल के नजदीक नाकेबंदी कर रखी थी। रात करीब साढ़े 11 बजे सफेद रंग की (पीबी-45 ए0005) स्कॉर्पियो सेक्टर-17 स्मार्ट सिटी दफ्तर पुल के ऊपर से नाके की तरफ आई। नाके को देखकर कार चालक ने गाड़ी को भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने बैरिकेड लगाकर गाड़ी को रोक लिया।

पूछताछ में स्कॉर्पियो चालक ने अपना नाम लखविंदर सिंह बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को उससे एक पिस्टल और सात कारतूस बरामद हुए। इससे जुड़ा कोई भी दस्तावेज वह नहीं दिखा पाया। लखविंदर सिंह बठिंडा से चंडीगढ़ मध्य मार्ग स्थित हैलोवीन डिस्क में पार्टी में शामिल होने आया था। वह मिठाई की दुकान चलाने के साथ-साथ बठिंडा में युवा कांग्रेस (देहात) का प्रधान भी है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

नाका तोड़ भागे युवकों से तमंचे सहित 12 कारतूस बरामद

शनिवार रात करीब डेढ़ बजे सेक्टर-17 टीडीआई मॉल के पास नाका तोड़कर भागे स्विफ्ट कार (डीएल 8 सीडब्ल्यू 4242) सवार दो आरोपी बठिंडा के रामपुराफूल निवासी अमृतपाल सिंह (45) व उसके साथी मानसा निवासी हरप्रीत सिंह (29) को सिंधी स्वीट्स मध्यमार्ग के पास से सेक्टर-17 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमृतपाल सिंह के पास से एक तमंचा व पांच कारतूस और हरप्रीत के पास से सात कारतूस बरामद हुए। कार सवार दोनों आरोपियों का पुलिस ने दो-दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

दो युवकों से रिवाल्वर समेत पांच कारतूस बरामद
पुलिस ने सेक्टर-8 स्थित सिंधी स्वीट्स के सामने नाके के दौरान दो और युवकों को एक रिवाल्वर व पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मानसा निवासी कुलदीप सिंह (32) व जीरकपुर निवासी वरुण गर्ग (33) के रूप में हुई है। सेंट्रल डिवीजन डीएसपी कृष्ण कुमार वर्मा की अगुवाई में सेक्टर-8 सिंधी स्वीट्स मध्य मार्ग के पास नाका लगा था।

रात 12 बजे पुलिस टीम ने सफेद रंग की गाड़ी (पीबी31वी0011) रुकवा ली। तलाशी के दौरान वरुण गर्ग के पास से तीन कारतूस और चालक कुलदीप के पास से एक रिवाल्वर समेत दो कारतूस बरामद हुए। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें