फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बना रहे तीन काबू, चार फरार

Sat, 08 Nov 2014 10:50 PM IST
अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लूट की साजिश रच रहे लुटेरों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। चार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने उनसे अवैध हथियार और नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस थाना घुमाण ने मामला दर्ज फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।  

एसएसपी कार्यालय बटाला में एसपी (डी) एएस पंवार ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस थाना घुमाण के प्रभारी हरिकृष्ण सिंह समेत पुलिस पार्टी ने शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर अैतपुर नहर पुल के पास छापामारी की।
विज्ञापन


टीम ने वहां छिपकर लूट की योजना बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चार लुटेरे भाग निकले। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लुटेरो में से सुखदीप सिंह वासी गांव पकीवा से एक गन 12 बोर डबल बैरेल, दो रौंद, चार सौ ग्राम हेरोइन, कर्मवीर सिंह वासी गांव सीड़ा से 315 बोर का एक देसी पिस्तौल, दो रौंद और तीसरे लुटेरे अमित वासी नेहरू गेट बटाला से 315 बोर का एक देसी पिस्तौल, दो रौंद बरामद हुए हैं।

फरार होने वालों की पहचान बॉबी मल्होत्रा वासी अमृतसर, संगम मल्होत्रा वासी अमृतसर, अजय वासी नेहरू गेट बटाला और गिप्स वासी नेहरू गेट बटाला के रूप में हुई है। पहचान हो सकी है। एसपी (डी) पंवार ने बताया कि उक्त आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से सुखदीप सिंह वासी पकीवा 16 अप्रैल 2013 को बटाला अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फ रार हो गया था। इस संबंध में पुलिस थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया था।

एसपी (डी) पंवार ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। बटाला पुलिस की ओर से लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वालों और तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम जारी रहेगी। अैतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें