फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बांधने गई बहन को मिला भाई का शव

Sun, 10 Aug 2014 10:50 PM IST
अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मसानियां के शास्त्री नगर में रहने वाले जतिंदर सिंह (29) की रविवार सुबह करेंट लगने से मौत हो गई। शनिवार शाम को उसकी बहन रक्षाबंधन के लिए घर आई थी लेकिन रविवार सुबह उसे भाई का शव मिला। जतिंदर की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शाम को उसका दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जतिंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह वासी गांव मसानियां बटाला के शास्त्री नगर में कार के सेल्फ ठीक करने का काम करता था। जतिंदर का साढ़े तीन साल का एक बेटा भी है।

शनिवार रात को उसकी बहन डिंपल गुरदासपुर से अपने इकलौते भाई को राखी बांधने के लिए मायके आई थी। जतिंदर को अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद पत्नी को साथ लेकर ससुराल गांव औलख जाना था।
विज्ञापन


इसलिए रविवार को सुबह करीब नौ बजे वह ठेके पर ली जमीन पर धान की फसल को पानी लगाने लिए वह ट्यूबवेल पर गया। किसी वजह से ट्यूबवेल नहीं चला तो वह स्वयं ही चेक करने लगा।

अचानक ट्यूबवेल से निकली एक तार उसकी छाती में लगी और उसे करेंट लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से पूरा परिवार सन्न रह गया। जतिंदर जाने से पहले अपनी बहन को कहकर गया था कि वह मोटर चला आए फिर राखी बंधवाएगा।

बहन अपने भाई का इंतजार कर रही थी लेकिन वह नहीं बल्कि उसकी मौत की खबर आई। शव घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। राखी बांधने आई बहन हाथ में राखी लिए रो रही थी उसे यकीन नहीं हो रहा था कि अब उसका भाई कभी वापस नहीं आएगा।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें