फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला ब्लास्टः घायलों से मिले सीएम अमरिंदर सिंह, बोले-दो साल पहले हुए हादसे की भी जांच होगी

Sat, 07 Sep 2019 12:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
घायलों से सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शुक्रवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में मारे गए लोगों के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, मंत्री अरुणा चौधरी, मंत्री सुखजिंदर रंधावा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ और जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। सीएम सबसे पहले सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। 

विज्ञापन


इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और गुरु रामदास कालोनी के लोगों से बातचीत की। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों से भी बातचीत की। इसके बाद सीएम ने पूरे राज्य में रिहायशी इलाके में चल रही अवैध पटाखा निर्माण इकाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। 

सीएम ने मुख्य सचिव और डीजीपी को ऐसे गैर कानूनी यूनिट को बंद करवाने के लिए सख्त हिदायतें दी। इसके अलावा डीसी को धमाके से आस पास की इमारतों को पहुंचे नुकसान का अनुमान जल्द लगाने का आदेश दिया ताकि प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जा सके। 
विज्ञापन


इस दौरान एक सवाल में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस घटना से जुड़े कारणों का पता लगाने के लिए उन्होंने पहले ही मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएम ने कहा कि 2017 में इसी जगह पर हुए धमाके की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है। इस रिपोर्ट से संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि मृतकों के वारिसों को 2-2 लाख रुपये देने और घायलों के लिए फ्री इलाज मुहैया करवाने के लिए पहले ही एलान कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार आने से पहले 2017 में इस फैक्ट्री में हादसा हुआ था। उस समय उसकी जांच की गई थी। वह यह जानना चाहते हैं कि वह जांच कहां गई।

 उन्होंने कहा कि 2017 की जांच में उस समय के संबंधित अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा जो 2017 में अपने-अपने पदों पर थे। सीएम ने कहा कि मुआवजे की राशि देने का मापदंड पूरे सूबे में एक सा है और पीड़ितों को मुआवजे की राशि उन्हीं मापदंडों के अनुसार ही दी जाती है। 

विज्ञापन

सीएम बोले- बोतल में बम बनाने की कोशिश में हुआ धमाका

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तरनतारन के गांव पंडोरी गोला में बुधवार रात हुए ब्लास्ट मामले में अहम खुलासा किया है। उन्होंने बटाला में बताया कि प्राथमिक रिपोर्टों के मुताबिक तीन युवक खेत में गड्ढा खोदकर कुछ रसायनों को मिलाकर बोतल में बम बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान हुए धमाके में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां इस धमाके के साथ जुड़े हर पहलू की जांच कर रही हैं।

वहीं पुलिस ने इस मामले में आसपास के गांवों से नौ युवकों को हिरासत में लिया है। एनआईए, एफएसएल और पुलिस की अन्य टीमें घटना का सुराग ढूंढने में लगी हैं। मामले की गंभीरता देखते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी, आईजी बॉर्डर रेंज सुरिंदरपाल सिंह परमार और एसएसपी ध्रुव दहिया पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।

उधर, धमाके से मारे गए युवकों हरप्रीत सिंह और विक्रम सिंह का शुक्रवार को विशेष बोर्ड की अगुवाई में पोस्टमार्टम करवाया गया। इनका अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। धमाके में घायल गुरजंट सिंह की आंखों की रोशनी चली गई है। उसकी आंखों का आपरेशन किया जाएगा। वहीं आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार ने कहा कि वह अभी केस की जांच रहे है। यह हादसा कैसे हुआ पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें