फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान पर इन बाप-बेटे में रहती है कांटे की टक्कर, जानिए क्यों?

Tue, 15 Nov 2016 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असल रिश्ता तो पिता और पुत्र का रिश्ता है, लेकिन जब मैदान में होते हैं तो एक-दूसरे के लिए कि सी दुश्मन से कम नहीं होते। बात यदि प्रतिस्पर्धाओं में जीत की होती है तो दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आते है।
विज्ञापन


 हम बात कर रहे है सिटी के युवा धावक मोहित गिरी और उनके पिता अशोक गिरी की। ये दोनों ही दिल्ली में होने वाली हाफ मैराथन-2016 में हिस्सा ले रहे हैं। मैराथन 20 नवंबर को दिल्ली में होगी।

मोहित बीकॉम केस्टूडेंट है और इनके पिता अशोक पेशे से वकील होने के साथ ही कुशल धावक भी हैं। अशोक भी कई मैराथनों में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने पिछले साल हुई (एडीएचएम) में भी हिस्सा लिया था। अपने पिता से प्ररित होकर मोहित ने भी रनर बनने का फैसला किया।
विज्ञापन


मोहित ने बताया कि वह इसी साल द्वारका मैराथन में हिस्सा ले चुके है। 21 किलोमीटर की इस मैराथन को इन्होंने 2 घंटे और 55 मिनट में पूरा किया। इसके अलावा वह चंडीगढ़ में आयोजित मैराथन में हिस्सा ले चुके है। मोहित अपने पिता के साथ ही पिछले एक साल से अभ्यास कर रहे हैं। ये दोनों एक साथ मैराथनों में हिस्सा लेते आ रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें