सामाजिक सेवा में तत्पर रहने वाली इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अनुपमा जैन हमेशा आगे रहतीं हैं। वह समाज के सभी तबके की मदद के लिए तैयार रहती है। स्कूल की रिपेयरिंग, मरीजों की मदद के लिए भी वह काम कर चुकी हैं। मरीजों की मदद के लिए उनकी ओर से डायलिसिस मशीन भी पीजीआई को दी गई है। इसके लिए उन्होंने क्लब की सदस्यों से भी सहयोग लिया है।
अनुपमा जैन ने बताया कि उन्हें यह काम करने में खुशी मिलती है। इसलिए वह इस काम कोक हमेशा करती हैं। क्लब की अध्यक्ष रहकर उन्होंने अब तक दस गरीब घर की लड़कियों की शादी करवाई। वह इस काम के लिए आगे आईं। उनकी मदद के लिए क्लब के अन्य सदस्यों ने भी मदद की।
स्कूल के निर्माण में गलाए छह लाख रुपये
पिंजौर के पास धतोगड़ा में पड़ने वाले गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जर्जर हालात को सुधारा है। वहां के स्कूल की बनाने में छह लाख की रकम खर्च की। इससे स्टूडेंट्स को अच्छी तरह पढ़ाई करने का मौका मिला। स्कूल की किचन सहित सभी चीजों को बनवाया गया। इसके अलावा उन्होंने स्कूल में स्टूडेंट्स को बुक्स, बैग दिलवाए। इसके अलावा उनकी संस्था की ओर से किडनी पेशेंट की मदद की जा रही है। एक मरीज का डायलिसिस भी कराया जा रहा है।