अंबाला सिटी के टैगोर गार्डन के मूल निवासी 22 वर्षीय शैल कौशल न्यूजीलैंड में स्थानीय सरकार का हिस्सा बन गए हैं। अक्तूबर 2016 में हुए चुनावों में वे ऑकलैंड के रॉसकिल एरिया से जीते हैं।
वे ऑकलैंड काउंसिल के सबसे युवा चेयरपर्सन हैं। उन्होंने लेबर पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की है। ऑकलैंड यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने पॉलिटिक्स एंड इंटरनेशनल रिलेशन में डिग्री हासिल की है।
शैल कौशल के दादा रिटायर्ड कैप्टन कृष्ण चंद ने बताया कि शैल के पिता सनी कौशल बिजनेसमैन हैं। दिल्ली में एक होटल में बिजनेस के गुर सीखने के बाद विदेश चले गए।