फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैक्स गॉड! अच्छी अभिनेत्री बनने का मेरा सपना पूरा किया, पर सिर्फ रुचि होना ही काफी नहीं

Sat, 22 Jun 2019 03:18 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एक्ट्रेस सोनिया कौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैं एक अच्छी अभिनेत्री बनना चाहती थी। ईश्वर ने मेरे इस सपने को सच करने का मौका दिया। मैं भगवान का धन्यवाद करती हूं। यह कहना है पंजाबी फिल्म अभिनेत्री सोनिया कौर का। सोनिया कौर ने बातचीत के दौरान बताया कि उनको एक्टिंग में रुचि शुरुआत से ही थी। उन्होंने कहा कि एक्टिंग वास्तव में एक अलग विधा है।
विज्ञापन


इसमें रुचि होना ही काफी नहीं होता है बल्कि इसके लिए आपको अभिनय की ट्रे्निंग लेनी भी आवश्यक है। अच्छी कला तभी निखरती है। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सोनिया कौर ने कहा कि उन्होंने अभिनय करने के लिए काफी मेहनत की। एक्टिंग सीखने में कई नामचीन कलाकारों ने भी उनकी मदद की।

सोनिया कौर ने बताया कि निक्का जेलदार 3 में वह एमी विर्क के साथ काम कर रही हैं। सोनिया कौर ने बताया कि एमी विर्क ने उनकी काफी मदद की है। इसके साथ ही वह पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं। सोनिया ने बताया कि जल्द ही वह छल्ले मूंदिया में भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोनिया ने अपने करियर की शुरुआत एंकरिंग से की और फिर पंजाबी फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें