फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह हुई मां सरस्वती की पूजा, प्रतिमा विसर्जन आज

Wed, 05 Feb 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर शहर में धूम रही। मां सरस्वती की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया और पूजा अर्चना हुई। काली बाड़ी में नन्हे मुन्नों को विद्या आरंभ कराया गया।
विज्ञापन


कालीबाड़ी के सांस्कृतिक सचिव शांतनु मित्रा ने बताया कि मंदिर के पुजारी तपन चक्रवर्ती ने बच्चों को विद्यारंभ करवाई। मां सरस्वती की पूजा के बाद विशाल भंडारे का अयोजन किया गया।

सेक्टर-31 के श्री जगन्नाथ मंदिर में सरस्वती पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भव्य आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। भंडारे का आयोजन किया गया।

हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र ने बताया कि उनका संगठन गांव लहौरा में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया।

सेक्टर-32 के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में प्रधान आरएस सिंगला ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। हल्लोमाजरा में मगध संघ समिति ने वसंत उत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती पूजा के बाद भव्य आरती की गई। वसंत उत्सव में खूब रंग और गुलाल उड़ाए। बहलाना के मिथिला वेलफेयर परिषद् ने सरस्वती पूजा का आयोजन किया।

परिषद् के प्रधान छेदी ठाकुर, महासचिव घनश्याम चौधरी अनिल मिश्रा ने बताया कि भारी संख्या में माता के भरक्त पूजा में शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि आज प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। कालोनी नंबर चार, रामदरबार, में भी भव्य आयोजन किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें