फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में पीएम की नीतियों की जीत: बड़ौली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बिहार की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा किया है। कांग्रेस को जनता के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं। कांग्रेस जनता पर अपनी बातें थोपती है। यही कारण है कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है। यह बात शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन


इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए बड़ौली ने कहा कि विरोधी पार्टियों ने एनडीए के खिलाफ अभियान चलाकर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया लेकिन बिहार की जनता ने विपक्ष के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और नीतीश कुमार की नीतियों की जीत हुई है। निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारियों के साथ निष्पक्ष तरीके से चुनाव की प्रक्रिया को पूरा किया।

कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस राज्य स्तर मना रही है। यहां दो बड़े कार्यक्रम हैं, दोनों में पीएम का आगमन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें