फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ईडी ने भुल्लर के बैंक खातों की जांच शुरू की, दुबई व कनाडा कनेक्शन खंगाल रही एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वतकांड मामले में प्रवर्तन निदेशालय चंडीगढ़ ने अपनी जांच शुरू कर दी है। ईडी ने सीबीआई चंडीगढ़ से भुल्लर के बैंक खातों की जानकारी ली है। ईडी ने 7 बैंक प्रबंधनों को पत्र लिखकर भुल्लर के खातों में भारी ट्रांजेक्शन को लेकर जानकारी मांगी है। एक लाख रुपये से ऊपर भुल्लर के अलग-अलग बैंक खातों में जितनी बार भी ट्रांजेक्शन हुई है और उन्होंने किन लोगों को भारी राशि भेजी है, उन सबकी जानकारी मांगी है।इसके अलावा कनाडा और दुबई में भुल्लर के होटल, प्रॉपर्टी व अन्य सोर्स के जरिये आने वाले पैसों के बारे में जानकारी मांगी है। ईडी ने भुल्लर के खिलाफ पीएमएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ईडी भुल्लर की बेनामी संपत्तियों का भी पता लगा रही है। जल्द ही ईडी भुल्लर की संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें