फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: ब्रिटेन में बरनाला के युवक की मौत, कनाडा से होशियारपुर पहुंचा आकाशदीप का शव

Tue, 22 Aug 2023 01:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला/होशियारपुर (पंजाब)

सार

होशियारपुर के सीकरी गांव के एक युवा छात्र की कनाडा में कुछ दिन पहले ओंटारियो के पोर्ट पेरिन में झील में डूबने से मौत हो गई थी। आकाश का शव सोमवार को उसके पैतृक घर पहुंचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बरनाला स्थित गांव जगजीतपुर निवासी युवक की ब्रिटेन में ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। गांव जगजीतपुर के पंच और मृतक के चाचा के बेटे मनजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक का नाम जगतार सिंह था। उसकी आयु करीब 36 साल थी। वह एक साल पहले अपनी पत्नी के साथ यूके गया था। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के स्टडी वीजा पर साथ गया था। कुछ दिन पहले उसे ब्रेन हैमरेज हुआ था। अब निधन से परिवार में शोक की लहर है। उन्होंने बताया कि वह गरीब किसान परिवार से संबंधित था। उसके पास मात्र डेढ़ एकड़ जमीन थी। उसे बेचकर विदेश गया था। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

कनाडा में झील में डूबने से मौत, आकाश का शव गांव पहुंचा

होशियारपुर के सीकरी गांव के एक युवा छात्र की कनाडा में कुछ दिन पहले ओंटारियो के पोर्ट पेरिन में झील में डूबने से मौत हो गई थी। आकाश का शव सोमवार को उसके पैतृक घर पहुंचा। कुछ दिन पहले आकाशदीप सिंह कनाडाई नागरिक बना था और अपनी नागरिकता मिलने का जश्न मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ झील पर गया था। उस दौरान उक्त दुर्घटना हुई थी। जैसे ही आकाशदीप सिंह का शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


मां जतिंदर कौर, नाना रेशम सिंह, नानी महिंदर कौर और अन्य करीबी रिश्तेदारों का विलाप देखा नहीं जा रहा था। सैकड़ों नम आंखों के साथ आकाशदीप सिंह को अंतिम विदाई दी गई। आकाशदीप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें