फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्णिका कांड: जुड़ सकती है नई धारा, विकास पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Wed, 09 Aug 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Varnika Kundu and Vikas Barala - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हाईप्रोफाइल छेड़खानी के मामले में किरकिरी झेल रही चंडीगढ़ पुलिस हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे विकास बराला के खिलाफ अपहरण की कोशिश की धारा जोड़ सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस बारे में काफी गहन विचार हुआ है। जिस तरह से सीसीटीवी फुटेज आई है, उससे अब पुलिस ने मन बना लिया है कि नई धाराएं जोड़ी जाएं। कानूनी सलाहकाराें ने भी माना है कि पुलिस के पास जांच कर अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करने की पावर है। वह मामले को संजीदगी से देखते हुए केस दर्ज कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो विकास बराला की गिरफ्तारी तय है। संभावना जताई जा रही है कि एक दो दिन में इसमें फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज के साथ रिपोर्ट सौंपी

राजनाथ सिंह - फोटो : self
हरियाणा के सीनियर आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ मामले में चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट गृहमंत्रालय को सौंप दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दस पन्ने की रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद केंद्र सरकार के मंत्री इस पूरे मामले में कुछ बयानबाजी करेंगे।

अब तक इस मामले में केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री या गृह मंत्रालय की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। रिपोर्ट भेजने से पहले चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

  इस बारे में गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि बीते शुक्रवार रात युवती के साथ हुई घटना और उसके बाद की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी का रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में युवती के बयान और मांगी गई लीगल ओेपीनियन की बात का भी जिक्र हुआ है। रिपोर्ट के साथ सीसीटीवी फुटेज भी भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें