फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरी के लिए वर्णिका को किया गया सम्मानित, न्याय के लिए राज्यपाल से गुहार

Wed, 09 Aug 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
शोभा ओझा ने भाजपा पर लगाया दबाव डालने का आरोप
विज्ञापन
आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने ऐसी हरकत करने वालों को गुंडों की संज्ञा देते हुए तत्काल सलाखों के पीछे भेजने की मांग की।
विज्ञापन


मामले को लेकर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के राज्यपाल से भी मुलाकात कर बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। मंगलवार को शोभा ओझा सेक्टर-छह स्थित आईएएस की बेटी के निवास पर पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए पहुंची थीं।

मुलाकात के बाद महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि बेटी को उसकी बहादुरी के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। अगर, हालात का बहादुरी से मुकाबला कर पुलिस नहीं बुलाई होती तो कोई भी बड़ी वारदात हो सकती थी। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने इसी कारण गैर जमानती धाराओं को जमानती धारा में तब्दील किया। जबकि सीसीटीवी फुटेज में भी पहले आनाकानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

'गुंडों को तत्काल भेजा जाना चाहिए सलाखों के पीछे'

शोभा ओझा ने भाजपा पर लगाया दबाव डालने का आरोप
फुुटेज में दिख रहा है आरोपियों ने लड़की को अगवा करने की कोशिश की। कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

शोभा ओझा ने बेटे की गलती पर पिता को इस्तीफा देने के सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी गुंडे बदमाशों का संगठन है। जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तड़ीपार हो चुके हैं, उस पार्टी के बारे में आगे कुछ बोलने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं या युवतियों के साथ छेड़छाड़, गैंगरेप या रेप की कोशिश करने वालों की जगह जेल है। ऐसे किसी भी मामले का महिला कांग्रेस विरोध करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें