फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 जुलाई को हाईकोर्ट जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें

Sat, 16 Jul 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
highcourt
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट जतिन सलवान की शुक्रवार को चंडीगढ़ जिला अदालत से जमानत खारिज होने से खफा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सोमवार 18 जुलाई को हाईकोर्ट में कामकाज ठप रखने का एलान किया है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के सचिव सुरिंदर पाल सिंह टिन्ना ने बताया कि एडवोकेट सलवान की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद बार ने तुरंत बैठक कर फैसला लिया कि सोमवार को हाईकोर्ट में कोई भी वकील अदालत में पेश नहीं होगा। सोमवार दोपहर एक बजे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने इस मामले पर जनरल हाउस की बैठक भी बुलाई है, जिसमें आगे कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि एडवोकेट जतिन सलवान की गिरफ्तारी के खिलाफ बार एसोसिएशन ने गत 5 जुलाई को भी हड़ताल कर हाईकोर्ट में कामकाज ठप रखा था। 5 जुलाई को ही एडवोकेट सलवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिए जाने के बाद बार ने हड़ताल वापस ले ली थी। शुक्रवार को सलवान की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद फिर से यह मामला गरमा गया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस ने गत 2 जुलाई को नकली करेंसी और नशीले पदार्थ के मामले में पूर्व इंस्पेक्टर तरसेम राणा, एडवोकेट जतिन सलवान और नरिन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया था। बार एसोसिएशन का आरोप है कि पुलिस ने एडवोकेट जतिन सलवान को झूठे मामले में फंसाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें