फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें आज बैंकों की स्ट्राइक पर यहां जमा होगा रुपया

Mon, 10 Feb 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आप बैंकों की स्ट्राइक होने पर भी बैंक में रुपये जमा कर सकते हैं। स्टेट बैंक आफ इंडिया ने कैश डिपाजिट मशीन लगाने की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन


अब तक सुविधा पंजाब नेशनल बैंक में ही थी। स्टेट बैंक आफ इंडिया ने सिटी की चार लोकेशन पर कैश डिपाजिट मशीन लगाई हैं। जिनका उपयोग बैंक बंद होने की सूरत में रुपये जमा करवाने के लिए किया जा सकता है।

आपको इसके लिए कोई अलग से सुविधा नहीं लेनी होगी। आप बैंक के एटीएम कार्ड के माध्यम से ही रुपये जमा करवा सकते हैं। कैश डिपाजिट मशीन में आप अपना एटीएम कार्ड डालिए और एटीएम पिन डालने के बाद आपको एटीएम मशीन ही रुपये जमा करवाने के लिए निर्देश देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगाई गई हैं मशीन
1-एसबीआई मुख्य ब्रांच सेक्टर-17, बैंक स्क्वायर
2-एडमिनिस्ट्रेशन कार्यालय सिंधी पेस्ट्री के पास बैंक स्क्वायर सेक्टर-17
3-पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ रिसर्च एंड मेडिकल एजूकेशन
4-बूथ नंबर-57 सेक्टर-40 सी, स्कूटर मार्केट

रिस्पांस है ज्यादा
कैश डिपाजिट मशीनों का रिस्पांस काफी ज्यादा मिलने लगा है। इसकी वजह है समय की बचत। कैश डिपाजिट मशीन में सिर्फ दो मिनट का समय कैश जमा करने में लगता है जबकि बैंक में समय ज्यादा लगता है।

इसमें कभी भी कैश जमा करवाया जा सकता है जबकि बैंक  में कैश जमा करवाने का समय तय है। कैश डिपाजिट सीमा चालीस हजार रुपये तक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें