फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटारी सीमा से बांग्लादेशी गिरफ्तार, पाकिस्तान में घुसने की फिराक में था, पूछताछ जारी

Mon, 01 Jun 2020 06:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
अटारी-वाघा बार्डर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा अटारी से पाकिस्तान जाने की फिराक में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान बांग्लादेश के जिला शरीयातपुर निवासी नैन मियां उर्फ अब्दुल्ला के रूप में हुई है। रविवार देर रात यह बांग्लादेशी रात के अंधेरे में अटारी सीमा के प्रतिबंधित इलाके के आसपास मंडरा रहा था। बीएसएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बीएसएफ के कंपनी कमांडेंट कृष्ण कुमार ने बताया कि अटारी-वाघा बॉर्डर के पास रविवार देर रात एक व्यक्ति पाकिस्तान में घुसने की फिराक में था। इसी दौरान बीएसएफ जवानों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह बांग्लादेश का रहनेवाला है। बीएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। उससे पूछा जा रहा है कि वह अटारी सीमा पर कैसे पहुंचा। उसके साथ कौन-कौन लोग थे। उसे पाकिस्तान में किस से मिलने जाना था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें