फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हाईटेंशन तार की चपेट में बलटाना के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दड़वा स्थित होटल रॉयल प्लाजा के पास वीरवार दोपहर फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से 31 साल के ठेकेदार शुभम शर्मा की मौत हो गई। बलटाना के रहने वाले शुभम की शादी हो चुकी थी। उसका एक महीने का बच्चा है। शुभम ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके छोटे भाई और बहन की जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी। मृतक के भाई ने शराब ठेका चलाने वाले के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

घटना दोपहर बाद करीब 4 बजे की बताई जा रही है। मृतक के साथी राजू ने बताया कि तीन लोग मिलकर दड़वा में एक शराब के ठेके पर फ्लेक्स बोर्ड लगाने पहुंचे थे। शराब का ठेका चलाने वाले व्यक्ति ने कहा कि जल्द फ्लेक्स बोर्ड लगा दो। इन तीनों ने हाईटेंशन बिजली के तारों को देखकर छत पर चढ़ने से मना कर दिया था। हालांकि, कुछ देर शुभम छत पर चढ़ा और वह बिजली के तारों की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शुभम को घायल अवस्था में जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुभम मनीमाजरा में फ्लेक्स लगाने का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें