फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकांक्ष हत्याकांड : बलराज रंधावा की प्रॉपर्टी होगी अटैच

Fri, 02 Jun 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अकांक्ष सेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हिमाचल सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी के भतीजे अकांक्ष सेन की हत्या के मामले में भगोड़ा करार दिए गए मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा की कोर्ट के आदेश पर अटैच होगी। रंधावा के नाम पर फतेहगढ़ साहिब के हंसाली गांव में करीब 12 एकड़ जमीन, दो बैंक खाते और बीएमडब्ल्यू कार है। वीरवार को सिविल जज की अदालत ने पुलिस की ओर से अप्रैल में दाखिल की गई याचिका मंजूर कर दी।
विज्ञापन


वहीं अदालत से अब संबंधित अथॉरिटी को अटैचमेंट के वारंट जारी होंगे। अदालत ने पुलिस को पांच जून को  रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। इससे पहले बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के पटवारी की रिपोर्ट समिट की गई थी। साथ ही पटवारी आफिस से आए कर्मी ने इसकी पुष्टि की थी कि उक्त जमीन बलराज के नाम ही है।

वहीं रंधावा के बैंक अकाउंट्स की सेक्टर-70 सोहाना मोहाली स्थित भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब और सिंध बैंक के अधिकारियों ने भी पुष्टि की थी। बता दें कि इससे पहले पांच अप्रैल को केस के मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा के भगोड़ा करार दिए जाने के अगले ही दिन पुलिस ने उसकी प्रॉपर्टी अटैच करने के लिए याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रंधावा ने अकांक्ष पर चढ़ाई थी कार

अकांक्ष सेन हत्याकांड
आठ फरवरी की रात को अकांक्ष सेन पर सेक्टर-9 में बलराज सिंह रंधावा ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार चढ़ा दी थी। इस दौरान हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद भी उसके साथ कार में था। दोनों की अकांक्ष के दोस्त शेरा से किसी पुरानी बात को लेकर बहस हो गई थी और बात हाथापाई तक पहुंच गई थी।

अकांक्ष मामले को शांत करवाना चाहता था और यही देखने सेक्टर-9 पहुंचा था कि कहीं लड़ाई ज्यादा तो नहीं बढ़ गई। इसके बाद पुलिस ने लांडरां निवासी फरीद को तो गिरफ्तार कर लिया था मगर सोहाना निवासी बलराज सिंह रंधावा के न पकड़े जाने पर उसे कोर्ट ने भगोड़ा करार दे दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें