ब्लोच कार्यकर्ता नाइला कादरी ने पाकिस्तान पर रखे विचार
पाकिस्तान ने पूरी दुनिया को और अपने लोगों को भूखी, गरीबी, भीख और आतंकवाद के सिवाय कुछ भी नहीं दिया है। यह कहना है, बलूचिस्तान की आजादी के लिए विभिन्न देशों से मदद जुटाने में लगी प्रो. नाइला ब्लोच का। वे शनिवार को हरियाणा के कैथल में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं।
यहां उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से विश्व सहित अपने लोगों को भूख, भीख व आतंक के सिवाए कुछ नहीं दिया। चीन अपनी साम्राज्यवादी नीतियों के कारण पाक की मदद कर रहा है। वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तरह से अपने देश की आजादी के लिए विश्व के देशों का भ्रमण कर रही हैं। ताकि मदद जुटाकर बलूचिस्तान को आजाद करवाया जा सके। ब्लोच नेता इस समय कनाडा विश्वविद्यालय में पढ़ा रही हैं। इससे पूर्व वे यूएसए में भी रहीं।
बातचीत में उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान अंग्रेजों के जमाने में भी स्वतंत्र राष्ट्र था। जब पाक अलग हुआ, उस समय उनसे पाकिस्तान में शामिल होने के लिए कहा गया। लेकिन बलूचिस्तान ने इंकार कर दिया। तभी से 69 सालों से बलूचिस्तान अपनी आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भारत से भी मदद मांगी। लेकिन भारत ने कभी मदद नहीं की। भारत अपने मसलों में व्यस्त रहा।
उन्होंने कहा कि अभी तक भारत में ऐसी सरकार नहीं आई थी, जिससे मदद की उम्मीद हो। लेकिन वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी ने बलूचिस्तान की मदद का भरोसा दिलाकर आजादी के आंदोलन को नई ऊर्जा दी है। आंदोलन अब और तेज हुआ है। यही कारण है कि पूरे विश्व में बलूचिस्तान की आवाज बुलंद हुई है। जिसके लिए पूरा बलूचिस्तान मोदी का आभारी है। आज हजारों बलूचिस्तान भारत में शरण के प्रयास में हैं।
पाकिस्तान ने किया सबसे ज्यादा मुसलमानों का कत्ल
ब्लोच कार्यकर्ता नाइला कादरी ने पाकिस्तान पर रखे विचार
ब्लोच नेता ने कहा कि भारत तीन तलाक में उलझा हुआ है। हालांकि यह भारत का अंदरूनी मामला है। इसके साथ-साथ भारत बलूचिस्तान में हो रहे अत्याचारों, महिलाओं से रेप को खत्म करवाने में खुलकर मदद करे। पाकिस्तान आर्मी ने महिलाओं, बच्चों सहित 30 हजार लोगों का अपहरण किया है। वहां लोगों को मारा जा रहा है। सबसे ज्यादा यदि मुसलमानों की हत्या की है तो वह पाकिस्तान ने की है।
बांग्लादेश में 30 लाख लोगों की हत्या की। पाक में हर रोज हत्याएं हो रही हैं। फिलिस्तीन तक में आतंक के लिए पाक जिम्मेदार है। पाक में भूख व भीख के अलावा कुछ नहीं। यदि पाक को मदद नाम की भीख ना मिले तो पाक के पास अपनी सेना को खिलाने के लिए एक सप्ताह तक भोजन तक नहीं है। वह विदेशों से मदद भी बलूचिस्तान की प्राकृतिक संपदा दिखाकर लेता है।
बलूचिस्तान में माता हिंग्लाज देवी का मंदिर है। माता काली का मंदिर है। महादेव मंदिर है। सिखों के गुरुद्वारे हैं। सभी महफूज होकर पूजा-अर्चना करते हैं। जहां-जहां पाक के पुलिस थाने खुले हैं। वहीं अपराध बढ़ा है।
बलूचिस्तान की मदद करना भारत के लिए घाटे का सौदा नहीं
ब्लोच कार्यकर्ता नाइला कादरी ने पाकिस्तान पर रखे विचार
नाइला ने कहा कि बलूचिस्तान की मदद करना भारत के लिए घाटे का सौदा नहीं है। बल्कि इससे भारत को सेंट्रल एशिया में जाने का रास्ता मिलेगा। गैस पाइपलाइन सहित अन्य साधनों के रास्ते खुलेंगे। ऊर्जा की जरूरतें पूरी होंगी।
इसलिए विश्व के सबसे बड़े व मजबूत लोकतंत्र से बलूचिस्तान मांग करता है कि खुलकर पाक अत्याचारों के खिलाफ मदद करे। भारतीय अपनी मिट्टी पर गर्व करें। उन्हें पूरे विश्व में हिंदी के नाम से ही जाना जाता है। सर्जिकल स्ट्राइक पर ब्लोच नेता ने कहा कि यह एक शुरुआत भर है।
भारत को चाहिए कि वह पाक को अफगानिस्तान, बलूचिस्तान सहित समुद्री मार्ग से घेरे। तभी उसके होश ठिकाने आएंगे। उन्होंने कहा कि पाक के मददगार चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करें। ताकि वह मजबूत ना हो सके।