फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान वाल्मीकि पर टिप्पणी से नाराज समुदाय के लोगों ने ठप किया रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनें प्रभावित

Mon, 06 Jan 2020 04:30 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
रेल ट्रेक
विज्ञापन
पंजाब पुलिस द्वारा भगवान वाल्मीकि के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले लोगों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई न किए जाने के विरोध में समुदाय के लोगों ने रेलवे ट्रैक ठप कर दिया। सोमवार सुबह साढ़े चार बजे लोग अमृतसर-दिल्ली रेलमार्ग पर वल्ला रेलवे फाटक के ट्रैक पर बैठ गए।
विज्ञापन


करीब सात बजे तक चलने इस प्रदर्शन के कारण अमृतसर-दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली के बीच चलने वाली सुपरफास्ट के साथ-साथ अमृतसर-जालंधर के बीच चलने वाली डीएमयू देरी से चली।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रेल ट्रैक से हटकर प्रदर्शन करने के लिए समझाया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। बाद में पुलिस ने विश्वास दिलाया कि भगवान वाल्मीकि पर टिप्पणियां करने वालों के विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी, तब जाकर वल्ला फाटक के ट्रैक पर बैठे लोगों ने रास्ता खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे नक्षत्र सिंह गिल ने मीडिया को बताया कि मोहाली की एक वकील सिमरजीत कौर गिल ने भगवान वाल्मीकि की तुलना किसी गैंगस्टर के साथ की है। इसके साथ इस महिला वकील ने पूरे वाल्मीकि भाईचारे को चुनौती दी है कि वह भाईचारे के विरुद्ध मोहाली में धरना देंगी। इसके बावजूद पुलिस ने इस वकील के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अब तक पांच लोगों के विरुद्ध भगवान वाल्मीकि जी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले दर्ज हो चुके है, जिसमें एक मामला मां वैष्णो देवी जी के मुख्य पुजारी पर भी है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिन लोगों पर मामला दर्ज हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की तो वाल्मीकि भाईचारा इस मार्ग को अवरुद्ध करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें