चंडीगढ़। सेक्टर 48 में श्री राम सेवक युवा कला मंच की ओर से रामलीला के आयोजन में सोमवार को बाली वध दृश्य का मंचन हुआ। कलाकारों ने प्रभावशाली संवादों से जीवंत अभिनय किया।
मंचन के दौरान जैसे ही भगवान श्री राम ने बाण चलाया। बाली का किरदार निभा रहे कलाकार ने अपने दमदार संवादों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान जय श्री राम के जयकारे लगते रहे। मंच के चेयरमैन विपनजीत सिंह अमन ने बताया कि यह दृश्य धर्म और न्याय की स्थापना का प्रतीक है, जिसमें भगवान श्रीराम ने धर्म पालन के लिए बाली का वध किया।