फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब समेत कई राज्यों का पानी बन रहा जहर: सीचेवाल

Sat, 18 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू ने बलबीर सिंह सीचेवाल को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीवन देने वाला पानी पंजाब ही नहीं देश के कई राज्यों में जहर बन रहा है। धरती और लोगों की खुराक जहरीली हो रही है। यह बात शुक्रवार को संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने कही। 
विज्ञापन


बाबा सीचेवाल पीयू एल्युमनी एसोसिएशन द्वारा 2017 के पदम अवार्ड के लिए चयनित हस्तियों के सम्मान में आयोजित समारोह को बतौर विशेष अतिथि संबोधित कर रहे थे।  पीयू स्थित गोल्डन जुबली हाल में इस मौके पर बलबीर सिंह सीचेवाल, पीयू फार्मास्यूटिकल साइंस विभाग के प्रोफेसर एमिरेट्स ड़ॉ.हरकिशन सिंह और पीयू एल्युमनी डॉ.मुकुट मिंज को सम्मानित किया गया।

 पीजीआई के पूर्व डीन डॉ.आमोद गुप्ता समारोह में मुख्य अतिथि थे। इसम ौके पर पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर और पीयू डीन एल्युमनी प्रो.अनिल मोंगा ने पद्मश्री हस्तियों को सम्मानित किया। प्रो.अरुण ग्रोवर बताया कि हर साल पद्म अवार्ड पाने वालों में औसतन दो लोग पीयू एल्युमनी होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों लोगों को पद्मश्री के लिए किया गया है चयन

पीयू ने बलबीर सिंह सीचेवाल को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
 इस मौके पर सीचेवाल ने  बताया कि किस तरह उन्होंने लोगों के सहयोग से रेतीले सीचेवाल  गांव को उपजाऊ भूमि में तबदील कर दिया है। उन्होंनेे युवाओं से पानी और दूसरे वेस्ट का सही प्रयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सीचेवाल ने बताया कि 19 फरवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सीचेवाल प्रोजेक्ट को देखने आ रहे हैं। 

डॉ.मुकुट मिंज ने जिंदगी के अच्छे और बुरे दौर के बारे में बताया। उड़ीसा में जन्मे मिंज ने कहा कि उनकी सफलता में उनके टीचर्स का सबसे अधिक योगदान रहा है। किडनी सर्जरी के जाने माने विशेषज्ञ मुकुट ने कहा इंसान की सफलता का मापदंड सबसे पहले उसका अच्छा इंसान होना है। पीयू के फार्मास्यूटिकल विभाग के प्रोफेसर एमिरेट्स 89 वर्षीय डॉ. हरकिशन सिंह ने भी  जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं की जानकारी दी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें