केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय भले ही खिचड़ी को राष्ट्रीय व्यंजन बनाने की कवायद में अब जुटा है। हरियाणा पर्यटन दिवस पर विभाग की ओर से बाजरे की खिचड़ी को प्रमुख डिश के रूप में परोसा जाता है। हरियाणा पर्यटन विभाग उसे अपनी थाली में शामिल करने की तैयारी में जुटा है। प्रदेश के सभी पर्यटन केन्द्र पर आने वाले समय में इसे परोसा जाएगा।
हरियाणा पर्यटन विभाग प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देता है। प्रदेश में पहले से ही बाजरे की खिचड़ी का अलग महत्व है। पर्यटन विभाग की ओर से पहले से उन व्यंजनों को प्रमुखता से परोसा जाता था। जो प्रदेश में अपनी खास पहचान रखते हें। खिचड़ी के राष्ट्रीय व्यंजन बनाने की कवायद के बाद उसे प्रमुखता से पेश किया जाएगा।
खिचड़ी बन गई खास...
स्वाद के साथ सेहत का ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार ने प्रदेश की बाजरे की खिचड़ी को और भी खास बना दिया है। खिचड़ी तो हम सभी ने खाई हैं लेकिन 20 मिनट में बनने वाली खिचड़ी अब और भी खास बन गई है। खास बात यह है कि केंद्र सरकार की पहल के बाद उसे मनोहर सरकार हरियाणा बेहद अच्छे तरीके से पेश कराना चाहती है। जिसके बाद पर्यटन विभाग अपने होमवर्क में जुट गया है।