फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी कांफ्रेंस: कांग्रेस, आप और अकाली दल पंजाब में आज दिखाएंगे दम

Thu, 14 Apr 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
कांग्रेस, आप और अकाली दल पंजाब में आज दिखाएंगे दम - फोटो : file photo
विज्ञापन
बैसाखी पर पंजाब के तलवंडी साबो में आज तीनों प्रमुख दलों की सियासी रैलियों से आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछेगी। कांग्रेस, अकाली दल-भाजपा गठबंधन और आम आदमी पार्टी ने रैलियों की तैयारी में पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस और आप का रैली स्थल आमने-सामने है। वहीं, शिअद ने वर्षों पुरानी अपनी परंपरा तोड़ते हुए इस बार तख्त श्री दमदमा साहिब के दीवान हाल में रैली कर तख्त साहिब के पास खुली जगह ली है, ताकि ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाई जा सके। 
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के लिए रैली के मायने
आप: पंजाब में पहला विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही आम आदमी पार्टी के लिए रैली उनके चुनावी बिगुल बजाने का सबसे सुनहरी मंच है। इसके जरिए वह गठजोड़ सरकार और कांग्रेस को घेरेगी। माघी में आप की रैली में जुटी भीड़ को देख विरोधियों के पसीने छूट गए थे।

कांग्रेस:पंजाब में मजबूत विपक्ष के तौर पर उभरने के लिए कांग्रेस स्थानीय इश्यू, जैसे ड्रग्ज, बेरोजगारी और अन्य स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरेगी। आम आदमी पार्टी भी टारगेट पर रहेगी। कांग्रेस रैली को कामयाब बनाने के लिए प्रशांत की टीम भी बठिंडा पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


शिअद: शिअद 9 साल के कार्यकाल के दौरान पंजाब में किए गए विकास कार्य को गिनवा 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए सेज तैयार करेगी। इसमें कांग्रेस और आप दोनों ही उनके निशाने पर रहेंगी। भाजपा से गठबंधन को उनकी ताकत माना जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें