महानगर के गुरुद्वारा साहिब में खालसा पंथ के स्थापना दिवस व वैसाखी धूमधाम से मनाई गई। सुबह से हजारों की संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुई।
गुरुद्वारा साहिब में पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों ने कीर्तन, कथा वाचकों ने कथा कर संगत को निहाल किया। इसके बाद सभी गुरुद्वारों में अटूट लंगर बांटा गया।
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में कीर्तन समागम करवाया गया जिसमें पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों भाई जगतार सिंह राजपुरा वाले, भाई मनजिंदर सिंह, भाई अरविंदर सिंह, प्रभजोत कौर खालसा, भाई कुलदीप सिंह, भाई गुरकीरत सिंह, भाई जसबीर सिंह, भाई अमरीक सिंह, भाई बलविंदर सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह, महासचिव अवतार सिंह, कुलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह विंकल, जतिंदर सिंह रोबिन उपस्थित हुए।
गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा में कीर्तन समागम करवाया गया।
इसमें भाई दिलबाग सिंह, भाई मलकीत सिंह, जसलीन कौर खालसा, भाई कमलदीप सिंह, भाई गुरिंदर सिंह, भाई जगतार सिंह, बीबी जसप्रीत कौर, भाई गुरकीरत सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार गुरमीत सिंह, जगतार सिंह, जरनैल सिंह, भूपिन्द्रपाल सिंह, खजान सिंह, गुरमिन्द्र सिंह बत्र, चरनजीत सिंह, दर्शन सिंह, हरविंदर सिंह, दर्शन सिंह, बलवीर सिंह उपस्थित हुए।
न्यू शिवा जी नगर स्थित गुरुद्वारा चौथी पातशाही श्री गुरु रामदास जी में कीर्तन समागम करवाया गया। इसमें गुरुद्वारा साहिब के रागी जत्थों के अलावा भाई इंद्रमोहन सिंह, बीबी जसलीन कौर, भाई परमिंदर सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद बच्चों में शबद कीर्तन मुकाबले करवाए गए।
इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार रविंदर सिंह गुलाटी, अजीत सिंह, बलबीर सिंह, जसवंत सिंह घई, हरप्रीत सिंह टीनू, हरप्रीत सिंह विक्की, दलजीत सिंह उपस्थित हुईं।