फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब email पर मिलेगी जमानत अर्जी की प्रति

Thu, 15 May 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ई-गवर्नेंस प्रणाली में कई नए फीचर जोड़े जा रहे हैं। सूचना एवं प्रौद्योगिकी कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस हेमंत गुप्ता ने हाईकोर्ट के नए सभागार में आयोजित एक उद्घाटन समारोह में जानकारी दी कि अदालत की वेबसाईट को अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत अब पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के पुलिस अफसरों को दर्ज मामलों में जमानत के लिए हाईकोर्ट आने वाले मुलजिमों की जमानत अर्जियां ई-मेल पर एसएसपी कार्यालय में मुहैया कराई जाएंगी। इससे पुलिस पहली सुनवाई पर ही जवाब देने के लिए सक्षम होगी। वेबसाईट पर कई अपडेट्स के बारे में वकीलों को भी जानकारी दी गई।

इसमें याचिका दायर करने और इस पर आपत्तियों के बारे में भी बताया गया। जल्द ही आपत्तियों के संबंध में वकीलों को उनके पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से जानकारी मिलनी शुरू हो जाएगी। जस्टिस गुप्ता ने वेबसाईट के कई अन्य अपडेट्स के बारे भी वकीलों को अवगत कराया।
विज्ञापन


इस मौके पर जस्टिस राजेश बिंदल, जस्टिस जीएस संधावालिया, जस्टिस अनीता चौधरी, जस्टिस सुरिंदर गुप्ता, जस्टिस रितु बाहरी भी मौजूद थीं। इस दौरान वकीलों ने हाईकोर्ट परिसर में वाई-फाई सुविधा मुहैया कराने की मांग की। इस पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अनमोल रत्न सिंह सिद्धू ने भी इस मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें