फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाढ़ पीड़ित 30 स्कूलों के बच्चों में बांटे बैग, स्टेशनरी, पेन, पेंसिल, टी-शर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। चंडीगढ़ माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष आसिफ चौधरी अपने साथियों के साथ स्वयं गुरदासपुर बॉर्डर के पास बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। वहां के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान लगभग 30 स्कूलों के बाढ़ पीड़ित बच्चों को बैग, स्टेशनरी, पेन, पेंसिल, टी-शर्ट आदि वितरित किए गए।
विज्ञापन

आसिफ चौधरी ने बताया कि यह राहत कार्य ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के मार्गदर्शन में हुआ। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी के निर्देशानुसार इसका आयोजन हुआ। आसिफ चौधरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए। मुश्किल समय में कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें