फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के दौरान बदतमीजी.. अंपायर ने दो खिलाड़ियों पर लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-44 में खेले जा रहे टी-20 मुकाबले के दौरान शुक्रवार को दो खिलाड़ियों ने अंपायर से बदतमीजी कर दी। अंपायर ने दोनों को मैदान से बाहर कर दिया। साथ ही उनके खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद टीम के अन्य सदस्यों ने भी मैच बीच में ही छोड़ दिया। अंपायर ने निर्णय लेते हुए दूसरी टीम को विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि डॉ. लूथरा क्रिकेट इलेवन की टीम और पंचकूला क्रिकेट क्लब के बीच क्वार्टर फाइनल का मुकाबला चल रहा था। मैच में टॉस जीतकर डॉ. लूथरा क्रिकेट इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 130 रन बनाए। पंकज कुमार ने 41 रन, गुरप्रीत सिंह ने 36 रन और अभिषेक ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में पंचकूला क्रिकेट क्लब के अजय ने 21 रन देकर 2 विकेट, अंशुल ने 22 रन देकर 2 विकेट, अंकुश ने 41 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचकूला क्रिकेट क्लब की टीम शुरुआत काफी खराब रही। मात्र 32 रन के स्कोर पर ही उसके पांच बल्लेबाज आउट हो गए। इस दौरान अभिषेक के बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद विकेटकीपर के दस्ताने में समा गई। अंपायर ने उसे आउट करार दिया। अभिषेक का कहना था कि गेंद बल्ले पर लगी ही नहीं और उसे आउट देना गलत है। इस दौरान टीम का अन्य खिलाड़ी मुकुल भी मैदान पर आ गया और दोनों अंपायर से बहस करने लगे। अंपायर ने दोनों को बाहर जाने को कहा। इस दौरान पंचकूला टीम के सदस्यों ने मैच बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद अंपायर ने डॉ. लूथरा इलेवन को मैच का विजेता घोषित कर दिया। इसके साथ ही डॉ. लूथरा क्रिकेट इलेवन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अंपायर ने मैच में गलत व्यवहार करने के लिए अभिषेक और मुकुल पर बैन लगा दिया है। डॉ. लूथरा इलेवन की टीम से 13 रन देकर 2 विकेट चटकाने वाले पंकज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अन्य गेंदबाज पार्थ ने 2 रन देकर 2 विकेट, आनंद ने 15 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें