कनाडा में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला
कनाडा के रिचमंड हिल स्थित एक हिंदू मंदिर में लगी महात्मा गांधी की एक बड़ी प्रतिमा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने असभ्य नारे लिख दिए। पुलिस का कहना है कि इसकी सूचना मिली है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस घृणित अपराध की जांच शुरू कर दी है।
यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस के अनुसार, योंग स्ट्रीट और गार्डन एवेन्यू के क्षेत्र में विष्णु मंदिर है। इसमें महात्मा गांधी की पांच मीटर ऊंची प्रतिमा बनी हुई है। किसी ने इस प्रतिमा को विकृत कर दिया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सूचना देकर पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।