फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट के शौकीन हैं तो पढ़ें ये बुरी खबर

Sun, 20 Jul 2014 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाए। ताकि लोग उन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। साथ ही जिले में तंबाकू कंट्रोल एक्ट को लेकर कोई नरमी न बरती जाए। यह बातें एडीसी (जनरल) पूनमदीप कौर ने वीरवार को सेहत सोसाइटी की जिला स्तरीय मीटिंग में अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में हुई मीटिंग में एडीसी ने अधिकारियों को साफ हिदायत दी कि जिले में तंबाकू कंट्रोल एक्ट को पूरी तरह से लागू किया जाए। इसके लिए समाजसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पीने और तंबाकू बेचने वालों के अधिक से अधिक चालान किए जाएं। इस एक्ट को लेकर किसी भी तरह की नरमी न बरती जाए।

इसके अलावा एडीसी ने चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के अधीन मां और बच्चों के रजिस्ट्रेशन के लिए सौ फीसदी लक्ष्य पूरा करने के लिए भी कहा। मीटिंग में एसडीएम डेराबस्सी संजीव कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मेवा सिंह, सिविल सर्जन डॉ. जेके बंसल, जिला सेहत अफसर डॉ. एचएच ओबरॉय, जिला परिवार भलाई अफसर डॉ. बलविंदर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जून में काटे 183 चालान
जिला टीबी अफसर डॉ. गुरजीत सिंह ने बताया कि तंबाकू कंट्रोल एक्ट प्रोग्राम के तहत जून में 183 चालान किए गए। साथ ही 20 हजार 560 रुपये जुर्माना वसूला गया। समय-समय पर सार्वजनिक स्थानों की पड़ताल की जा रही है। साथ ही तंबाकू कंट्रोल एक्ट को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

नशेड़ियों की पहचान के लिए बनेंगी कमेटियां
जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए गांव स्तर पर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाए। साथ ही नशा करने वाले परिवारों तक पहुंचकर नशा करने वालों का डॉटा जमा किया जाए। ताकि ऐसे लोगों का नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करवाया जा सके। एडीसी ने कहा कि इसके लिए जिला स्तर पर कमेटियां गठित की जा रही हैं। कमेटियाें में आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें