फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सड़कों की हालत खराब, खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने के कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तीन दिन भारी बारिश के मंगलवार को मौसम साफ होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है लेकिन परेशानियां अभी भी बनी हुई हैं। डड्डूमाजरा और मलोया सहित सभी गांवों की फिरनी सड़कों की हालत खराब हो गई है। डड्डूमाजरा और मलोया की फिरनी सड़कें पिछले साल ही बनी थीं। लेकिन अब ये सड़कें कई जगहों पर उखड़ चुकी हैं। इससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में भी पानी कम हुआ है इससे धान उगाने वाले किसानों को थोड़ी राहत मिली है। गांव डड्डूमाजरा के किसान कुलदीप सिंह सैनी ने बताया कि बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। धान की फसल कमजोर होने की आशंका है। गांव कैंबवाला के किसान दलीप कुमार ने बताया कि धान के खेत अभी तक डूबे हैं लेकिन पानी कम होना शुरू हो गया है। यदि और बारिश हुई तो फसल बिल्कुल खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

चार दिनों से पशुओं को हरा चारा नहीं मिल पाया
बारिश के कारण मंगलवार को चौथे दिन भी पशुओं को हरा चारा नसीब नहीं हुआ। कैंबवाला के पशुपालक पाला राम, रामकरण, कुलदीप सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि खेतों में काफी पानी भरा पड़ा है। इसलिए पशुओं के लिए हरा चारा नहीं ला पा रहे हैं। हरा चारा न मिलने से दूध दुधारू पशुओं से दूध कम निकल रहा है।
कैबवाला के लोगों की चिंता बढ़ी
बारिश बंद होने से गांव कैंबवाला के लोगों को राहत तो मिली है लेकिन शहर की कई सड़कें बंद होने से सकेतड़ी और पंचकूला से आने वाले लोग गांव की गलियाें से अपनी गाड़ियां निकाल रहे हैं। ऐसे में गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खुड्डा अलीशेर से कांसा देवी होते हुए कैंबवाला से सकेतड़ी जाने वाली सड़क जगह-जगह से टूट गई है। गांव कैंबवाला के पास और बारिश होने पर सड़क पूरी तरह टूट जाएगी और पास से गुजर रहे नाले का बरसाती पानी तालाब से होकर गांव में घुस सकता है। इसके कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है। गांव के लोगों ने प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से इस सड़क को तत्काल प्रभाव से ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें