फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मम्मियों ने की कैटवॉक तो मुग्ध हो गए बच्चे

Mon, 27 Jan 2014 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-69 स्थित शेमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को बेबी शो आयोजित किया गया। इसमें ट्राइसिटी के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस दौरान जहां बच्चों ने अपनी अदाओं से दिल जीत लिया। वहीं, मम्मियों की भी जमकर परीक्षा हुई। इस मौके आकर्षण का कें द्र रहा डोरे मोन व मंच पर बच्चों संग मम्मियों की कैटवॉक रही। जिसे सबने खूब पसंद किया।

सोमवार को मौमस बढ़िया होने के चलते काफी संख्या में पेरेंट्स अपने बच्चों को बेबी शो में लेकर पहुंचे। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार की ड्रेसेज पहनी हुई थी।
विज्ञापन


कुछ बच्चों ने कार्टून करेक्टर, पुलिस व नेताओं वाली ड्रेस पहनकर प्रस्तुति दी। तो कुछ महाराजा और आर्मी मैन की ड्रेस में सबका दिल जीता। बेबी शो में केवल 1 से लेकर चार तक के बच्चों ने भाग लिया।

इस दौरान बेबी रैंप वॉक सबके आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही बच्चों के मंनोरंजन कि लिए खिलौना रेल गाडी, टैटू मेकिंग, मेहंदी और अन्य कई तरह के मंनोरंजन प्रोग्राम रखे गए।

फायर डांस, वेस्टर्न डांस और हिंदी के हिट गीतों पर खूबसूरत डांस का प्रदर्शन किया। वहीं, इस मौके माहिरों की टीम ने पेरेंट्स को बच्चों की देखभाल करने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


स्कूल प्रिंसिपल एयर कमांडर एसके शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के शो बच्चों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इससे जहां बच्चों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। वहीं, उन्हें काफी कुछ नया सीखने को मिलता है। स्कूल डॉयरेक्टर  एएस बाजवा ने कहा कि शो काफी बढ़िया रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें