जंगल में अपनी मां के पास जाने की कोशिश कर रहे ढाई साल के तेंदुए की तारों में फंसने से मौत हो गई। मामला पंचकूला का है। रामगढ़ स्थित टर्मिनल बैलेस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री (टीबीआरएल) कैंपस के पास ढाई साल का तेंदुआ मृत पाया गया।
यह तेंदुआ कैंपस से निकलकर जंगल की ओर जाने प्रयास कर रहा था। लेकिन वह निकल नहीं सका और जमीन के साथ लगी कंटीली तारों में फंसकर उसकी मौत हो गई। तेंदुए की मौत की जानकारी तब मिली जबकि कैंपस में भारी दुर्गंध फैल गई।
तेंदुए का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट के अधिकारी तेंदुए की मौत का कारण हार्ट फेल होना बता रहे हैं। वन विभाग के अनुसार यह तेंदुआ कैंपस से निकल रहा था और तभी इसकी मौत हुई।