फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बेंच पर छोड़ गई नवजात, थाने पहुंचा तो पुलिस वाले भी बेदर्द निकले

Thu, 28 Jul 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना अस्पताल में बच्चे को बेंच पर छोड़ गई एक मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलयुगी मां नवजात को बेंच पर छोड़ गई। एक महिला ने देखा तो वह उसे थाने ले गई। वहां पुलिस वाले मां से ज्यादा बेदर्द निकले। बच्चा भूख से रोता बिलखता रहा तो पुलिस वाले जाकर बोतल और सूखा दूध तो ले आए, लेकिन उसे दूध बनाकर पिलाने कोई नहीं आया।
विज्ञापन


मामला पंजाब के लुधियाना का है। बच्चा थाने में पड़ा रो रहा था, उसको बिलखते देखकर आसमां भी फूट-फूट कर बरसने लगा। अचानक कुछ महिलाएं बारिश से बचने को थाने में घुस गई तो एक महिला को बच्चे पर तरस आ गया।

पुलिस वालों से बात पता चली तो उसकी आंख भर आई। उसने तुरंत बच्चे को अपना दूध पिलाया। जैसे ही बच्चा चुप हुआ, बाहर बारिश भी थम गई और महिला फफकती हुई बच्चे को छोड़ कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला ने दर्द समझते हुए पिलाया अपना दूध

लुधियाना अस्पताल में बच्चे को बेंच पर छोड़ गई एक मां - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना में सिविल अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पर बेंच पर 22 दिन का नवजात पड़ा मिला। एक महिला ने उसके अभिभावकों बारे पूछताछ की, पर कोई नहीं मिला तो वह उसे थाने ले गई।

देखते ही देखते उसे गोद लेने वालों की लाइन लग गई, लेकिन अमानवीयता की हद तब हो गई, जब उनमें से कोई उसे रोता देखकर दूध पिलाने आगे नहीं आया। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद एक महिला कांस्टेबल वहां पहुंची तो बच्चे को एसडीएम के पास ले गई ।

बाद में उसे डिप्टी कमिश्नर के कैंप दफ्तर भेजा गया। डिप्टी कमिश्नर रवि भगत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए औपचारिकताएं पूरी कर बच्चे को स्वामी गंगानंद भूरी वाले इंटरनेशनल फाउंडेशन धाम तलवंडी खुर्द को सौंप दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें