फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बच्चो! ईमानदार बनो, चुनौतियों का सामना बहादुरी से कर पाओगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने वीरवार को स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) कार्यक्रम और रोड सेफ्टी रेंजर्स योजना का उद्घाटन किया। सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासक पुरोहित ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए ईमानदार व्यक्ति बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे वह जिंदगी की चुनौतियों का बहादुरी से सामना कर पाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रशासक के सलाहकार और डीजीपी ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान बताया गया कि एसपीसी कार्यक्रम को चंडीगढ़ पुलिस ने 15 स्कूलों में लागू किया है और प्रत्येक स्कूल से 40 विद्यार्थी इस कार्यक्रम से जोड़े गए हैं। इस कार्यक्रम के दौरान रोड सेफ्टी बुक-2022 तथा सारांश तिमाही न्यूज लेटर भी जारी किए गए। एसपीसी से जुड़े विद्यार्थियों ने कानून की पालना करने वाले अच्छे नागरिक बनने की शपथ भी ली। इस कार्यक्रम में 600 एसपीसी कैडेट समेत इनके स्कूलों से आए संयोजक और 130 रोड सेफ्टी रेंजर्स शामिल हुए। कैडेट्स ने इस मौके पर परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश की। वहीं, नुक्कड़ नाटक ‘कौन देख रहा है’ का भी मंचन कर यातायात नियमों की पालना कर जागरूक किया। इस कार्यक्रम में शहर के मेयर अनूप गुप्ता, प्रशासक के सलाहकार धर्म पाल, डीजीपी प्रवीर रंजन, एसएसपी कंवरदीप कौर समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें