फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नाबालिग भतीजी के साथ गलत हरकत करने के मामले में चाचा बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने नाबालिग भतीजी के साथ गलत हरकत करने के मामले में पकड़े गए चाचा को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। मामले में बरी हुए चाचा के वकील दीक्षित अरोड़ा ने केस की सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति का विवाद था। इस कारण बच्ची का दुरुपयोग किया गया और उसने बुआ के कहने पर अपने चाचा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। चाचा पर लगाए गए आरोप कोर्ट में साबित नही हो सके, जिसके चलते उसे बरी किया गया है।

क्या है पूरा मामला..
29 जनवरी 2022 को दर्ज मामले के अनुसार सेक्टर-11 थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग ने अपनी बुआ के कहने पर चाचा के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत दी थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह दो भाई-बहन है, उसके पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी मां की दूसरी शादी हो गई थी। उसका भाई शुरु से बड़ी बुआ के पास कालका में रहता था जबकि पीड़ित चंडीगढ़ में सेक्टर-11 थाना क्षेत्र में अपनी दादी के साथ रहती थी। घर के सबसे नीचे एक दुकान थी। मकान की पहली मंजिल पर ताया परिवार के साथ रहते थे। मकान की दूसरी मंजिल पर चाचा अपने परिवार के साथ रहते है। मई 2021 में पीड़ित अपने चाचा व चाची और उनके बच्चे अपनी बुआ के पास पटियाला उनके बीमार होने पर गए थे। वहां पर उसके चाचा ने पहली बार छेड़खानी की थी। उसे यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी थी। फिर चाचा ने दूसरी बार अपने घर पर ही दूसरी मंजिल पर गलत हरकत की थी। तीसरी बार दूसरे दादा के बेटे की मौत वाले दिन सुबह चाचा ने उसके साथ जबरदस्ती की थी। वह डर के मारे चुप रही, जिसके बाद उसने हिम्मत कर बुआ को सारी बात बताई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें